जमुई, जून 27 -- अलीगंज। अलीगंज प्रखंड के कई ग्रामीण क्षेत्र जैसे आढ़ा चंद्रदीप, दिननगर, इस्लामनगर,सेवे, इचोड़, मरकामा, अलीगंज, डार, बेला,पलसा आदि कई गंावों में मुहर्रम का त्योहार पूरी अकीदत, अनुशासन और पारंपरिक अदब के साथ मनाया जा रहा है। मुहर्रम की तारीखें शुरू होते ही पूरा इलाका 'या हुसैन' और 'लब्बैक या हुसैन' के नारों से गुंजायमान है। प्रखंड के कई गांवों में आकर्षक और भव्य ताजिया का निर्माण कर पारंपरिक तरीके से जुलूस निकाला जा रहा है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। यह भी पढ़ें- अलीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में मुहर्रम की धूममुहर्रम का उत्साह क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर गजब का उत्साह और शहादत की याद का अनूठा संगम देखा जा रहा है। ताजिया जुलूस के दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों और स्थानीय युवाओं द्वारा लाठी...