एटा, मई 13 -- अलीगंज की बेटी काजल सिंह जिले के टॉपर्स की सूची में शामिलकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जीडी इंटरनेशनल स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा काजल सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने विद्यालय में टॉप किया बल्कि जिले की मेधावी छात्राओं में भी अपनी खास पहचान बनाई। काजल का कहना है कि इस सफलता का पूरा श्रेय उनके गुरुजनों और माता-पिता को जाता है। नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह सिविल सेवा की तैयारी कर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, ताकि देश और समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकें। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 96 प्रतिशत के साथ जिले में अव्वल उनकी इस सोच और लक्ष्य को लेकर क्षेत्र के लोग भी उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। काजल के पिता एडवोकेट विक्रम सिंह यादव और मात...