लखनऊ, मई 10 -- राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में रविवार को दिनभर बिजली की आवाजाही ने लोगों को बेहाल कर दिया। सेक्टर-ई, जे, ए और रामलीला मैदान जैसे प्रमुख इलाकों में आपूर्ति बाधित रहने से नागरिक परेशान रहे। वहीं इटौंजा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत शनिवार रात करीब 11:20 बजे 33 केवी लाइन का तार टूट जाने से दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। जूनियर इंजीनियर प्रवेश निषाद ने बताया कि इटौंजा थाना के पीछे हुए इस फॉल्ट को कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ठीक किया, जिसके बाद देर रात आपूर्ति बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- सिल्ली में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...