लखनऊ, जून 24 -- अलीगंज कोचिंग सेंटर में लगी आग की एसआईटी की जांच में लेसा के एक और एक्सईएन सुशील कुमार जांच के घेरे में आ गए हैं। कोचिंग सेंटर के बड़े विद्युत लोड को सुशील कुमार ने भी बढ़ाने में सबसे पहले लापरवाही बरती है। यह विद्युत लोड पिछले वर्ष 2025 में सामान्य मौसम में भी बढ़ा था, मगर सुशील ने उपभोक्ता वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला को उसे बढ़ाने के लिए नोटिस नहीं भेजी।सुशील कुमार वर्ष 2025 में डालीगंज खंड के एक्सईएन के रूप में तैनात थे, वर्तमान में 33 केवी एक्सईएन हैं। वीरेंद्र के बिजली कनेक्शन का लोड वर्ष 2025 में 20 किलोवाट के मुकाबले सितंबर में 25.2 किवा, अक्तूबर में 24.3 किवा, नवंबर में 21.6 किवा लगातार तीन माह बढ़ा रहा। यह भी पढ़ें- अग्निकांड : छह पीसीएस अफसरों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई इसकी जानकारी बिजली अफसरों को भी नहीं थी। वहीं वीर...