गाजीपुर, जून 1 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर पुलियों के कारण हो रही आवागमन की समस्याओं से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रस्ताव पर अलिमापुर और खानपुर की दो क्षतिग्रस्त पुलियों के पुनर्निर्माण को लोक निर्माण विभाग से मंजूरी मिल गई है। विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर मनीष शुक्ला ने बताया कि अलिमापुर स्थित पुलिया का निर्माण लगभग 25 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं खानपुर-टड़वा मार्ग पर देशी शराब ठेका के निकट स्थित जर्जर पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए करीब 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह भी पढ़ें- चुनार पुल पर आज से शुरू हो सकता है जाली लगाने का कार्य उन्होंने बताया कि इस परियोजना की टेंडर प्रक्र...