कटिहार, जून 10 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के कालसर पंचायत अंतर्गत हरखा पोखर रामपुर कोशपाली वार्ड संख्या पांच में देर रात अग्निकांड में दो परिवारों का घर जलकर राख हो गया। घटना में दो मवेशी के साथ बकरा-बकरी, मुर्गी भी झुलस गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित मो हेबजूल रहमान व मो. उस्मान ने बताया कि मंगलवार की देर रात मवेशी को मच्छर से बचने के लिए आग का घूरा लगाए थे। देर रात्रि पशुओं का पांव लगने से घूरा की चिंगारी से भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- अलाव से लगी आग में दो घर जले, दो मवेशी की भी मौत लेकिन तब तक घर में रखा सभी सामान जल गया। सरपंच इस्ताब अली, अब्दुल समद, मो सुलेमान, मो अजीजुल, मो अख्तर आदि ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ...