अलाव से निकली चिनगारी, झोपड़ी में आग से गाय और बछड़े की मौत
कुशीनगर, जून 13 -- क्रान्ति चौराहा, हिन्दुस्तान संवाद।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर खोपा गांव में गुरुवार की आधी रात के बाद करीब दो बजे अलाव से निकली चिनगारी के कारण एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में बंधी गाय और बछड़ा की जलकर मौत हो गई।गांव निवासी शिवपूजन पुत्र जगरन्नाथ की झोपड़ी में गाय और उसके बछड़ा बंधा हुआ था। मच्छरों को भगाने के लिए जलाई गई अलाव की चिनगारी निकलकर झोपड़ी पर जा गिरी। इससे झोपड़ी में आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी झोपड़ी को पल भर में ही जलाकर राख कर दिया। इस आगली में गाय और उसका बछड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को देते हुए पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.