गोपालगंज, अप्रैल 12 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। कुचायकोट प्रखंड के हेमबदराहा गांव में अलाव से निकली चिंगारी से अचानक हुई अगलगी से तीन आवासीय घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में एक गाय व बछड़ा बुरी तरह झुलस गए। अग्निपीड़ित इसी गांव का चन्द्रिका राम, रामप्रित राम व पासपति राम हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार की देर शाम गाय को मच्छर से बचाने के लिए अलाव जलाया गया था। रात में जब सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए तब तक झोपड़ीनुमा आवासीय घर से अलाव के तरफ से आग की लपटें उठने लगीं। अभी आसपास के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने आसपास के तीन घरों को अपने आगोश में ले लिया। इसकी जानकारी कुचायकोट थाना स्थित अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कृति कुमार, रूपेश पासवान, यशवंत कुमार, रोहित कुमार सिंह, पंकज कुमार, चुन्नू कुमार पा...