पीलीभीत, दिसम्बर 23 -- पीलीभीत। नगर पालिका की तरफ से शहर में अलाव के स्थल कम कर दिए जाने और लाखों का बजट होने के बाद भी आंच के लिए लकड़ी बंदोबस्त में औपचारिकता किए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ सभासदों ने डीएम से शिकायत की है। सभासदों ने जांच कर ठेकेदार का भुगतान रुकवाने की मांग की है। हालांकि पालिका प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। नगर पालिका परिसर के सभासदों पुष्पा उपाध्याय, श्यामलता, माया देवी, उषा देवी, पल्लवी, चैतन्य, राजेंद्र कुमार भारती, सुरेश कुमार लोधी, माया देवी, एहतिशाम वली ने एडीएम से शिकायत की है। इसमें सात सूत्रीय बिंदुओं पर शिकायत करते हुए शासन के नियमों का भी उल्लेख किया है। आरोप है कि सात लाख का टेंडर होने के बाद भी 40 के बजाए अबकी बार महज 24 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। यही नहीं लकड़ी का टेंडर लेने वाली ...