बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बरौनी। रात में ठंड अब लोगों को काफी भारी पड़ रही है। इसके बावजूद स्टेशन पर मुसाफिरों को ठंड से बचाव के लिए कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है। इससे रात में रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड से ठिठुर रहे हैं। कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ठंड से कांपते दिखाई पड़ते दैनिक यात्रियों ने जिला प्रशासन से रेलवे स्टेशन पर अबिलंब अलाव का बंदोबस्त करने की मांग की है। कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि बरौनी नगर परिषद में सिटी मैनेजर को अलाव का बंदोबस्त करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...