गोपालगंज, मार्च 30 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि नगर थाने के अमवा नकछेद गांव में सोमवार की सुबह अलाव तापने के दौरान एक आवासीय झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें कपड़ा, बर्तन, अनाज सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित इसी गांव का विरेश मांझी ने बताया कि सुबह-सुबह वह झोपड़ी के समीप ही अलाव ताप रहा था। इसी दौरान अलाव से उड़कर निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। अभी वह कुछ समझ पाता तब तक आग ने पूरे झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। अचानक हुई अगलगी से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अगलगी की जानकारी अग्निशमन विभाग को दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अग्निक विजय कुमार सुमन, शंकर कुमार यादव व धर्मेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...