देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि रिखिया थाना अंतर्गत सिकटिया गांव में अलाव तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतका की पहचान सिकटिया गांव निवासी 50 वर्षीया अमीयां देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतका के पुत्र गणेश राय ने बताया कि सुबह उनकी मां घर के बाहर अकेली अलाव ताप रही थी। उसी दौरान अचानक उनके कपड़ों में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, आग पूरे शरीर में फैल गयी, जिससे बुरी तरह झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में महिला को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा इलाज शुरू किया गया, लेकिन झुलसने की गंभीरता के कारण इलाज के क्रम में शाम का महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना डॉक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.