मऊ, जनवरी 7 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मधुबन के सभासद अखिलेश राज ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि नगर पंचायत में भीषण ठंड के बाद भी अलाव जलाने की कवायद त्रुटि पूर्ण व्यवस्थाओं के चलते समुचित नहीं है। आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा अलाव जलाने में मात्र खाना पूर्ति किया जा रहा है। सुखी लकड़ियों के स्थान पर कच्ची लकड़ियां जगह-जगह शोपीस बना हुआ है। काफी प्रयास के बाद भी यह लकड़िया आग का रूप नहीं ले पा रही हैं। जिसके चलते हाड़ कपाऊ ठंड के बीच राहगीरों और कमजोर तपके के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे क्षुब्ध सभासद अखिलेश राज ने जिलाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसडीम राजेश अग्रवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। यदि सत्य पाया गया तो संबंध...