सहरसा, जनवरी 7 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के उटेशरा पंचायत अंतर्गत चकला नहर के समीप वार्ड नंबर एक में देर रात्रि अलाव की चिंगारी से लगी आग में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी आगोश में समा गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक घर धू-धू कर जल चुका था। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो - रोकर बुरा हाल है। पीड़ित गृह स्वामिनी सोनी देवी, पति वकील यादव ने बताया कि अगलगी की इस घटना में घर में रखा बिछावन, कपड़े, अनाज और अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घर में बंधी चार बकरियां और एक भैंस का बच्चा भी बुरी तरह झुलस गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। आग की विकराल लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण...