सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- डाला। क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड ठंड से परेशान ग्रामीणों ने तेलगुड़वा चौराहे पर अलाव जलाए जाने से आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों जिला प्रशासन से इस भीसड़ ठंड को देखते हुए तत्काल अलावा जलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था नहीं हुई तो इसे लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। अलाव जलाए जाने की मांग कर रहे लोगों ने कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर व रांची-रीवा हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा व हाथीनाला चौराहे से बस व आटो आदि वाहनों से यात्रा करने वाले प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है। इसके बावजूद उक्त स्थलों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई जा सकी है। इसके चलते राहगीर व ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के कोटा गा...