कौशाम्बी, मई 11 -- डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत सोमवार को ग्राम अलावलपुर टिकरी में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम स्थित तालाब की भूमि को चिन्हांकित कर अतिक्रमणमुक्त कराया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता केशपति की भूमिधरी का बंटवारे का मौके पर अनुपालन कराया गया। इसके साथ ही खाद के गड्ढे को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एसडीएम ने ग्रामवासियों को जमीनी विवाद से बचने एवं कोर्ट से जमीनी विवाद निपटाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनश...