बेगुसराय, मार्च 18 -- बरौनी। सोनपुर मंडल द्वारा अलार्म चैन पुलिंग की अनधिकृत घटनाओं के विरुद्ध सघन व सशक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान 10 से 17 मार्च के बीच मंडल के विभिन्न रेलखंडों व स्टेशनों पर प्रभावी रूप से संचालित किया गया। इस दौरान 35 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई और दोषियों से जुर्माने के रूप में रेल राजस्व की प्राप्ति की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...