चक्रधरपुर, दिसम्बर 4 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल में नवम्बर 2025 माह के एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) मामलों में बड़ी करवाई करते हुए 87 मामले दर्ज किए है जिनका स्पॉट निपटारा किया गया एवं जुर्माना वसूला गया। एसीपी मामलों की समीक्षा में नवंबर 2025 के दौरान कुल 93 मामले दर्ज किए गए। 87 मामलों में आवश्यक कार्रवाई एवं निपटारा किया गया। 58 मामलों में दोषसिद्ध सुनिश्चित की गई।इन मामलों में कुल 46 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। चक्रधरपुर मंडल के अधिकारियों ने ट्रेन संचालन में सुरक्षा, अनुशासन और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु एसीपी मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...