भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राय बहादुर लेन स्थित बाल सुबोधिनी पाठशाला में अलायन्स क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी की ओर से बुधवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. धरमबीर भारती एवं सहायक मिलन कुमार ने विद्यालय के 110 बच्चों के आंखों की जांच की। जांच के दौरान 13 बच्चों में चश्मे की आवश्यकता और धुंधलापन जैसी समस्याएं पाई गई। क्लब के अध्यक्ष एलाय अभिषेक डालमिया ने बताया कि इन सभी बच्चों को आगे विस्तृत जांच के लिए डॉ. धरमबीर भारती के क्लीनिक भेजा जाएगा। मौके पर प्रधानाचार्या रूबी कुमारी, कार्यक्रम संयोजक भावेश पोद्दार, अभिषेक जैन, अनिल सिंघानिया, रेखा सिंघानिया, नीलम डालमिया, मीरा कोटरीवाल, निशा सिंघानिया, खुशबू बांकिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.