बदायूं, अप्रैल 16 -- सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित न्यू मॉडर्न कॉलोनी चित्रांश नगर जिला पंचायत के पीछे खानकाह चिश्तिया साबरिया में हजरत सैय्यद अलाउद्दीन गुरदेजी के उर्स का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 16, 17 और 18 अप्रैल 2026 को गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान मुशायरा गोष्ठी और कव्वाली जैसे कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे। मीडिया प्रभारी आदिल साबरी ने बताया कि उर्स के मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...