सिमडेगा, अप्रैल 25 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत अलसंगा से नंदनीधाम तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने शीलापट्ट का अनावरण एवं फीता काट कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि इस सड़क के कालीकरण बनने से नंदनीधाम जाने में सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही उन्होंने क्षेत्र की जनता से सड़क बनवाने का वायदा किया था। जिसे आज पुरा कराने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर पुल-पुलिया, सड़क निर्माण के साथ साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं किसानों के हित में कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारा जा रहा है। यह भी पढ़ें- देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, नारी सम्मान पर सियासत तेज विधायक ने ...