उरई, दिसम्बर 28 -- उरई। जिले के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय की सौगात देने का सपना एक बार फिर कागजों में ही सिमट कर रह गया। ग्राम बढ़ेरा में साढ़े सात एकड़ भूमि स्वीकृत होने के दो साल बाद भी केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। साल 2025 बीत रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की सुस्ती के चलते बच्चों की पढ़ाई से जुड़ा यह बड़ा सपना अब भी अधूरा है।।घोषणाएं हो चुकीं, सर्वे पूरे हो चुके, जमीन चिन्हित हो चुकी, फिर भी न तो निर्माण शुरू हुआ और न ही कोई ठोस समय सीमा तय की गई। ऐसे में जिले के अभिभावकों और बच्चों में मायूसी और नाराजगी दोनों साफ देखी जा रही है। सुस्त रफ्तार से जिले में अभी तक केंद्रीय विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। बीते दो साल से जिले में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की प्रक्रिया चल रही है। साल दर साल बीतन...