भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एसोसिएशन ऑफ साइटोलॉजी एंड हिस्टोलॉजी द्वारा जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दो दिवसीय नेशनल पैथोलॉजिस्ट कान्फ्रेंस का रविवार को समापन हो गया। समापन के आखिरी दिन देश भर के आए दिग्गजों ने पैथोलॉजी जांच व इसकी रिपोर्टिंग में आने वाली समस्या के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं देश भर के आगे नामी पैथोलॉजिस्ट ने जहां इस आयोजन को ज्ञान-अनुभव के लिहाज से अभूतपूर्व करार दिया तो वहीं समापन के साथ ही एसोसिएशन ने तय कर लिया कि अगले साल यानी अप्रैल 2027 में राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में होगा।सम्मेलन के दूसरे दिन आयोजित वैज्ञानिक सत्र का उद्घाटन जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप लाल, मेडिकल कॉलेज रायपुर छत्तीसगढ़ की डीन प्रोफेसर रेणुका घाई व डॉ. असितावा मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित करक...