बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर संवाददाता। माह-ए-रमजान के आखिरी शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस मौके पर हजारों मुसलमानों ने मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह के सामने सजदा कर मुल्क में सुख-शांति, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी। दोपहर में अजान होते ही पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी मस्जिदों की ओर रवाना हुए और नमाज में शामिल हुए। जुमा अलविदा के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। अबरार मस्जिद के इमाम व जामिया अहले सुन्नत गुलशन-ए-तैयबा फातिमा के प्रिंसिपल मौलाना मुहम्मद नूरुद्दीन इस्माइली ने कहा कि ईद-उल-फित्र मुसलमानों के लिए सिर्फ खुशी का दिन नहीं, बल्क...