अलविदा पर खुतवे में नेक राह पर चलने की दी सलाह
बहराइच, मार्च 13 -- फखरपुर। फखरपुर कस्बा में स्थित जामा मस्जिद में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज बड़े अकीदत के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर रोजेदारों ने शिरकत की और खुदा की बारगाह में सजदा कर देश की तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। अलविदा जुमा की नमाज़ जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सिकंदर अली मजाहिरी ने। मौलाना ने रमजान और अलविदा की अहमियत पर तफ्सील से रोशनी डाली। उन्होंने अपने बयान में कहा कि रमजान का यह पाक महीना हमें केवल भूख-प्यास का अहसास नहीं कराता बल्कि हमारे भीतर तकवा परहेजगारी और खौफ-ए-खुदा पैदा करता है। यह ऐसा महीना है जो इंसान को गुनाहों से पाकीजगी की ओर ले जाता है। मौलाना सिकंदर ने विशेष रूप से युवाओं को समझाते हुए कहा कि वे हर तरह की सामाजिक बुराइयों और फिजूलखर्ची से बचें। उन्होंने जोर देकर कहा कि रमज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.