गाजीपुर, मार्च 14 -- जमानियां। पवित्र रमजान के आखिरी शुक्रवार को मनाए जाने वाले अलविदा जुमा के अवसर पर नगर और आसपास के क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने मस्जिदों में पहुंचकर अल्लाह की इबादत की और मुल्क में अमन, चैन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ मांगी। नगर के शाही जामा मस्जिद, अमानत खान मस्जिद, सरदार खान मस्जिद, बंगले वाली मस्जिद, चार मीनार मस्जिद और नूरी मस्जिद में विशेष नमाज अदा की गई। मस्जिदों में इमाम अशरफ करीम कादरी और अन्य उलेमाओं ने नमाज अदा कराई। शाही जामा मस्जिद में हाफिज तौहीद रजा ने नमाज का नेतृत्व किया। नमाज के दौरान हजारों रोजेदारों ने अल्लाह से रहमत, बरकत और गुनाहों की माफी की दुआ मांगी। शाही जामा मस्जिद के सचिव मौलाना तनवीर रजा ने लोगों से रमजान के बचे दिनों को भी पूरी शिद्दत के साथ इबाद...