कटिहार, मार्च 14 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रहमत और बरकत के महीने रमजान अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। कटिहार जिले में शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा करने के बाद अब लोगों की निगाहें 19 मार्च को होने वाले दीदार-ए-चांद पर टिक गई हैं। इस बाबत हाजी अबु बकर हाशमी ने बताया कि हालांकि चांद दिखाई पड़ने पर संशय की स्थिति या 30 दिन का माह होने पर 20 को चांद दिखाई देगा। ऐसी स्थिति में 20 मार्च को अलविदा का नमाज होगार। चांद दिखने के साथ ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा, जिसे लेकर रोजेदारों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले की मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज के दौरान अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। अजान की आवाज गूंजते ही रोजेदार ...