बेगुसराय, मार्च 20 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पवित्र रमजान माह के अलविदा जुम्मा के मौके पर प्रखंड क्षेत्र की मस्जिदों में आस्था और इबादत का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही रोजेदारों की भीड़ मस्जिदों की ओर उमड़ पड़ी। जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिदों में जगह कम पड़ गई, जिसके चलते कई स्थानों पर नमाजियों ने मस्जिद परिसर एवं बाहर सड़कों पर कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत करते हुए देश-दुनिया में अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर रमजान की मुबारकबाद दी जिससे भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। मौलाना हाफिज असगर इमाम ने नमाज से पहले अपने तकरीर में अलविदा जुम्मा की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "अलविदा" का अर्थ रुखसत होता है और रमजान में इसका विशेष महत...