अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अलविदा जुम्मा के मौके पर शुक्रवार को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी मस्जिद, जुम्मन चौक, पोखर बस्ती, दरभंगिया टोला, रामपुर,कूढ़ेली सहित दर्जनों मस्जिदों में लोगों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जुम्मे की नमाज अदा की। करीब एक महीने तक चले पवित्र रमजान के अंतिम जुम्मे के अवसर पर नमाजियों ने नए परिधान पहनकर इबादत में हिस्सा लिया और अलविदा जुम्मा की खास रौनक देखने को मिली। इस दौरान अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हर प्रमुख मस्जिद और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ संजय कुमार,बीपीआरओ शशि रंजन सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में लगातार क्षेत्र...