मेरठ, मार्च 13 -- रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे के मौके पर क्षेत्र की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर जाने लगे थे। दोपहर तक अधिकांश मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की गई। अलविदा जुमें की नमाज को लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क नजर आया। क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नमाज से पहले उलेमाओं ने रमजान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए लोगों को शांति और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.