हरिद्वार, मार्च 20 -- पथरी क्षेत्र में माह-ए-रमजान के अलविदा जुमे पर दर्जनों गांवों की मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। शुक्रवार को इब्राहिमपुर, अलावलपुर, धनपुरा, घिस्सुपुरा, अंबुवाला, एक्कड़ कला, पदार्था, कटारपुर, चांदपुर, नाशिरपुर कला, कासमपुर, बुढ़ेड़ी, बहादरपुर जट और गुर्जर बस्ती समेत कई गांवों की प्रमुख मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। सुबह से ही रोजेदार मस्जिदों में पहुंचने लगे और दोपहर तक नमाज के लिए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। नमाज के दौरान सबने हाथ उठाकर अल्लाह से रहमत और देश में शांति की दुआ मांगी। इधर, एसओ पथरी मनोज नौटियाल ने बताया कि सभी स्थानों पर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई। ईद की नमाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.