रामपुर, मार्च 20 -- मुकद्दस रमज़ान के आखिरी जुमा पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में नमाज़ अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज़ियों की तादाद इतनी अधिक रही कि मस्जिदें पूरी तरह भर गईं और कई स्थानों पर छतों पर सफबंदी कर नमाज़ अदा की गई। शुक्रवार को मौसम खराब रहा और रुक-रुक कर बारिश होती रही, लेकिन इसके बावजूद अकीदतमंदों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही लोग नमाज़ की तैयारियों में जुट गए थे। नगर में पहली अज़ान करीब साढ़े बारह बजे हुई, जिसके बाद अन्य मस्जिदों में भी अज़ान का सिलसिला शुरू हो गया। अज़ान होते ही नमाज़ियों का रुख मस्जिदों की ओर हो गया। नगर की अधिकांश मस्जिदें नमाज़ियों से खचाखच भर गईं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में भी भारी भीड़ देखने को मिली। जगह कम पड़ने पर लोगों ने मस्जिदों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.