संभल, मार्च 13 -- संभल। जुम्मा की नमाज को लेकर जिलेभर में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। खासकर शहर की जामा मस्जिद में नमाज को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भीड़ और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जामा मस्जिद मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। मुस्लिम समाज के लोगों के अनुसार आज अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की जा सकती है। हालांकि यह पूरी तरह ईद के चांद के दीदार पर निर्भर करेगा। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब अलविदा जुम्मा की नमाज दो बार भी पढ़ी जा सकती है। इसके बावजूद मुस्लिम समाज के अधिकांश लोग आज ही अलविदा जुम्मा मानते हुए नमाज अदा करने की तैयारी में हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने जिलेभर की मस्जिदों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। शहर की जामा मस्जिद पर पुलिस और प्रशासन की खास नजर रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.