मेरठ, मार्च 20 -- रमजान के आखिरी शुक्रवार (अलविदा जुमे) पर शहर से देहात तक की मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए भीड़ उमड़ी पड़ी। रोजेदारों ने अमन-चैन, भाईचारे और देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी। शाही जामा मस्जिद में शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी ने नमाज अदा कराई। कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने तकरीर की। तकरीर में उलेमाओं ने रमजान के पाक महीने के समापन पर इबादत, जकात और जरूरतमंदों की मदद जारी रखने का संदेश दिया। कहा कि ईद की नमाज से पहले फितरा परिवार के प्रत्येक सदस्य की ओर से गेंहू के ऐतबार से 70 रुपये के हिसाब से अदा करें। अलविदा जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई। शहर से लेकर देहात तक मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा।सुबह से शुरू हो गई थीं तैयारियांमुस्लिम घरों में लोग सुबह उठकर अलविदा जुमा की तैयारी में जुट गए थे...