शामली, मार्च 21 -- शुक्रवार को शहर में माहे रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मुस्लिमों ने नमाज अदा कर खुदा से देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। शुक्रवार को माहे रमजान के अलविदा जुमे की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा कराई गई। अलविदा जुमे की नमाज की तैयारियों को लेकर सवेरे से ही मुस्लिम मोहल्लों, बस्तियों व कालोनियो में चहल पहल शुरू हो गई थी। मस्जिदों में भी साफ सफाई की गई और रंग बिरंगी लाईटों से सजाया गया था। दोपहर एक बजे से जुमे की नमाज अदा की गई। मुख्य रूप से शहर के जामा मस्जिद में शाही ईमाम मोलाना शौकीन ने नमाज अदा कराई। जहां उन्होने मुस्लिमों को ईद का पर्व आपसी भाईचारे से मनाने का संदेश दिया। इसके अलावा शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित कलंदरशा...