लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में रमजान के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमे की नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का ऐलान शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने पहले ही कर दिया था। नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग पुराने लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा इलाके में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया था ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। शहर की कई प्रमुख मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा की आसिफी मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय ने मौलाना कल्बे जव्वाद की इमामत में दोपहर करीब एक बजे नमाज पढ़ी। नमाज खत्म होने के...