उरई, मार्च 13 -- कालपी। नगर की दर्जनों मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान माह के अलविदा जुमे की सामूहिक नमाज रोजेदारों तथा नमाजियों द्वारा अदा की गयी। शाही जामा मस्जिद में मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में हजारों नमाजियों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। उन्होंने अपनी तकरीर में रोजा, नमाज, जकात, हज के बारे में जानकारी देते हुए नेकी के रास्ते में चलने का आह्वान किया। दरगाह खानकाह शरीफ मस्जिद में मुफ्ती मौलाना अशफाक बरकाती की इमामत में दोपहर डेढ़ बजे हजारों नमाजियों के द्वारा नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद में पेश इमाम कलाम अंसारी ने नमाज अदा कराई। मुड़िया गुम्बद मस्जिद, मखदूमिया मस्जिद में इमाम मौलाना जियाउद्दीन बरकाती की इमामत में नमाज अदा की गई। तहसील मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, शुभान मस्जिद हरीगंज आदि के अलावा गुलौली गांव की तीन मस्जिदों में ...