गुमला, मार्च 13 -- गुमला, प्रतिनिधि। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुम्मे के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित मुस्लिम बहुल गांवों में नमाज अदा की गई। मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों,युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। शहर के थाना रोड स्थित जामा मस्जिद में भी अलविदा जुम्मे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिद के इमाम ईनाम रब्बानी ने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद का पर्व केवल खुशियां मनाने का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि जैसे लोग ईद के लिए नए कपड़े, सेवइयां और घर की सजावट की तैयारी करते हैं, उसी तरह ईद की नमाज की तैयारी भी पूरे मन से करनी चाहिए, क्योंकि...