कन्नौज, मार्च 13 -- तिर्वा संवाददाता। माह-ए-रमजान के पवित्र महीने में शुक्रवार को अंतिम जुमा यानी अलविदा जुमे की नमाज अकीदत और खौफ-ओ-खुशू के साथ अदा की गई। ठठिया क्षेत्र की सभी मस्जिदों में नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मस्जिदों की साफ-सफाई के साथ दरी, चटाई और पानी की समुचित व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी।माह-ए-रमजान का 22वां रोजा करीब 13 घंटे 24 मिनट का रहा, जो रोजेदारों ने अल्लाह की इबादत और कुरआन की तिलावत में बिताया। रमजान का अंतिम अशरा यानी जहन्नम से आजादी का दौर चल रहा है, जिसके चलते मस्जिदों और घरों में इबादत का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार की रात शबे-कद्र की दूसरी ताक रात होने के कारण लोगों ने देर रात तक इबादत कर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी। वहीं ईद के करीब आने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। ठठिया क्षेत...