नई दिल्ली, मार्च 13 -- आज यानी शुक्रवार को अलविदा की नमाज है। इसे लेकर यूपी प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी है। इस संबंध में डीजीपी राजीव कृष्ण ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों, पुलिस कमिश्नरों और आईजी, एडीजी को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि अलविदा की नमाज के दौरान पूरी तरह सतर्कता बरती जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नमाज के बाद अनाधिकृत रूप से एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाए। डीजीपी ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा यूपी एसटीएफ के अलावा खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ पोस्टर, पम्फ्लेट या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों क...