इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा। कांग्रेस ने अलविदा जुमा पर अवकाश घोषित करने की मांग की है। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है। इसमें लिखा है कि अलविदा जुमा ईद की नमाज के समान होता है लेकिन अलविदा जुमा को सार्वजनिक अवकाश न होने के कारण सरकारी विभागों में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है की 13 मार्च को अलविदा जुमा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...