हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। रमजान के पाक महीने में आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज अदा करने भीड़ उमड़ी। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। लोगों ने मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। एएसपी, सीओ, थानेदार, एसडीएम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था परखी। जामा मस्जिद के आसपास खासी चहल कदमी रही। शहर के बड़ा चौराहा, पिहानी चुंगी, लखनऊ रोड, सदर बाजार, नुमाइश मैदान में खरीदारी करने वालों की भीड़ बारिश के बावजूद नमाज अदा करने भीड़ उमड़ीबेनीगंज। शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज़ के क्रम में नगर सहित आसपास क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। अचानक हुई बारिश के बावजूद हजारों मुस्लिम समुदाय के लोग दर्जनों मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे। इस दौरान अमन, शांति और तरक्की के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस्ला...