काशीपुर, मार्च 20 -- काशीपुर, संवाददाता। गुरुवार को ईद का चांद दिखाई नहीं देने पर काशीपुर में रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। शहर और देहात की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी संख्या देखी गई। रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगीं। इस साल रमजान माह में अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को दूसरी बार पढ़ी गई। मोहल्ला बांसफोड़ान जामा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन ने नमाज अदा कराई। उन्होंने दुनिया में अमन चैन के लिए दुआ कराई। जबकि कटोराताल स्थित बाबा भुल्लन शाह मस्जिद में मुफ्ती अहमद अली, अल्ली खां स्थित मोती मस्जिद में कारी नजीर अहमद, अल्ली खां स्थित अहाते वाली मस्जिद में मुफ्ती जुल्फिकार नईमी ने नमाज पढ़ाई। वहीं थानासाबिक, पंजाबी सराय, लक्ष्मीपुर पट्टी , काज़ीबाग, जसपुर खुर्द , ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.