किशनगंज, मार्च 14 -- पौआखाली। शुक्रवार को पवित्र रमजान महीने के जुमा के अवसर पर नगर पंचायत पौआखाली क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा। दोपहर में निर्धारित समय पर रोजेदारों और नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर अलविदा जुमा की नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के दौरान मस्जिदों और उसके आसपास काफी भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल हुए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जुमा की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। अलविदा जुमा को लेकर क्षेत्र की मस्जिदों में पहले से ही तैयारियां की गई थीं। मस्जिद कमेटियों की ओर से साफ-सफाई के साथ नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि नमाज शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.