गंगापार, मार्च 13 -- माह-ए-रमजान के अलविदा जुमा के मौके पर कस्बा व क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी। नमाज से पहले ही मस्जिदों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था और जुमे के वक्त हर जगह रौनक नजर आई। कस्बा भारतगंज की गारोपुर मस्जिद में नमाज से पूर्व सहबान अंसारी ने मस्जिद की साल भर की आमदनी और खर्च का लेखा-जोखा पेश किया। इसके बाद पेश इमाम हाफिज इरफान अंसारी ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। ईदगाह, इस्लामिया मस्जिद, नूरी मस्जिद, चिकान मस्जिद, गाड़ीवान सईयान मस्जिद, रंगरेजान (बाजार वाली) मस्जिद, बभनौटी टोला मस्जिद, हाजी मस्जिद, सूजी मस्जिद, पठान मस्जिद और कटरा की मस्जिदों में भी तय समय पर नमाज अदा की गई। शांति व्यवस्थ...