हजारीबाग, मार्च 13 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता शहर समेत जिले भर की मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। दोपहर होते-होते शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों की लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने रोजे की पाबंदी, इबादत और अमन-चैन की दुआओं के साथ अल्लाह की बारगाह में सजदा की। इस बीच मध्य पूर्व देशों में फंसे भारतीयों की सलामती के लिए दुआ भी की गयी। कहा गया कि सभी ठीक से रहे। शहर की जामा मस्जिद, ग्वालटोली मस्जिद, इंद्रपुरी मस्जिद, मटवारी, लाखे और आसपास के इलाकों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे। कई जगहों पर मस्जिदों में जगह कम पड़ने के कारण नमाजियों ने सड़क और खुले स्थानों पर भी नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने देश और समाज में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।इमामों ने अपने तकरीर में रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.