गंगापार, मार्च 20 -- अलविदा और ईद की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कस्बा मऊआइमा में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने रूट मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। डीसीपी गंगानगर कुलदीप गुनावत, एसीपी फूलपुर विवेक यादव, प्रभारी निरीक्षक मऊआइमा पंकज अवस्थी के नेतृत्व में थाना मऊआइमा पुलिस बल एवं पीएसी के जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...