बागपत, मार्च 12 -- रमजान के आखिरी जुमे जुमातुल विदा (अलविदा) की नमाज 13 मार्च यानि आज शहर की सभी मस्जिदों में अदा की जाएगी। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पीएसी तैनात रहेगी। ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। मुफ्ती शाह आलम ने बताया कि अगर 19 मार्च को ईद का चांद नजर आ जाता है तो 20 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। यदि उस दिन चांद नजर नहीं आया, तो 20 मार्च को रमजान का आखिरी जुमा मानते हुए फिर अलविदा की नमाज होगी और ईद-उल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी। ---रमजान के रुखसत होने का पैगाम देता है अखिरी जुमारमजान का आखिरी जुमा रमजान के रुखसत होने का पैगाम देता है। अन्य जुमों की तरह अलविदा में भी दो रकअत फर...