अलविदा जुमा आज, मस्जिदों मे होगी नमाज
बदायूं, मार्च 13 -- बदायूं, संवाददाता। रमजान के अंतिम शुक्रवार जुमा अलविदा इस बार 13 मार्च को ही जुमा अलविदा मनाया जाएगा। जिसको लेकर बदायूं पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांतिपूर्ण नमाज संपन्न कराने के लिए जामा मस्जिद समेत सभी प्रमुख मस्जिदों पर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। इस वर्ष रमजान का अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमे की नमाज को लेकर शहर की जामा मस्जिद के इमाम हाफिज इंतियाज बरकाती ने ऐलान किया है कि इस बार 13 मार्च को ही जुमा अलविदा मनाया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर और चांद की संभावित तारीखों को देखते हुए यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है। इस बार रमजान में कुल पांच जुमे पड़ रहे हैं। पांचवां जुमा 20 मार्च को है, जो कि 30वां रोजा हो सकता है। यदि 19 मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.