हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। कल रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इस नमाज में भारी भीड़ होगी। आसपास के ग्रामीण इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग भी अलविदा जुमे की नमाज में शहर की जामा मस्जिदों का रुख करते हैं। इसके साथ ही ईद की तैयारियां भी तेज हो गई है। उधर, गुरुवार को 22वें रोजे के मुकम्मल होने के साथ ही अमन शहीद जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज में कुरआन भी पूरा हो गया। इस दौरान यहां तरावीह पढ़ने वालों ने हाफिज साहब को फूल-मालाओं से लाद दिया और तोहफे पेश किए। रमजान माह आखिरी चरणों में चल रहा है। कल शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाई जाएगी। उक्त नमाज दिन के एक बजे से लेकर दो बजे तक सभी जामा मस्जिदों में संपन्न होगी। इस दौरान शहर की अमन शहीद, खालेपुरा, सैय्यदबाड़ा, कजियाना, बदनपुर, बगिया वाली मस्जिद, तहसील...